Search

सीआईडी ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, अधिवक्ता राजीव कुमार ने दी थी जातिसूचक गाली, हड़पी थी जमीन

Ranchi : सीआईडी जांच में अधिवक्ता राजीव कुमार के द्वारा जातिसूचक गाली और जमीन हड़पने का मामला सत्य पाया गया है. गौरतलब है कि 16 अगस्त 2022 को बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु निवासी दीपक कच्छप के द्वारा एसटी एससी थाना में अली असगर, अनिल कुमार, राजीव कुमार, अली इरफारन और मो. इस्लाम के खिलाफ कांड संख्या 56/2022 दर्ज कराया गया था. इन सभी व्यक्तियों के खिलाफ जालसाजी कर अवैध तरीके से आदिवासियों की जमीन (मौजा मीठा खाता संख्या-06. प्लॉट संख्या 926 रकवा 1.41 एकड़ एवं खाता संख्या-84 प्लॉट संख्या 611, रकवा 75 डी0) की खरीद-बिक्री और अवैध तरीके से कब्जा करने और जातिसूचक शब्दों द्वारा गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित करने आरोप में दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/2000-crore-liquor-scam-exposed-in-chhattisgarh-know-who-is-the-main-kingpin/">छत्तीसगढ़

में 2000 करोड़ के शराब घोटाला का खुलासा, जानिये कौन है मुख्य सरगना

जांच में आरोप पाया गया सही

अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि इस कांड में वर्णित भूमि के वादी दीपक कच्छप के परदादा कोल्हा मुंडा के द्वारा वर्ष 1959 में खरीदी गई थी, तब से उनके वंशज गरीब आदिवासियों का उस भूमि पर शांतिपूर्ण दखल कब्जा चला आ रहा था, लेकिन अधिवक्ता राजीव कुमार ने सब कुछ जानते हुए भी छलपूर्वक दबंगता के साथ अवैध तरीके से उस भूमि से कमजोर आदिवासियों को बेदखल कर दिया तथा जबरन बाउंड्री कर कब्जा कर लिया और उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया. घटना को सत्य पाकर अन्य अभियुक्तों पर पूरक अनुसंधान जारी रखते हुए अभियुक्त राजीव कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया है. इसे भी पढ़ें : 50">https://lagatar.in/50-wives-more-than-30-children-name-is-roopchand/">50

पत्नियां, 30 से ज्यादा बच्चे, नाम है ”रूपचंद”
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp