Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा यानी JSSC-CGL से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. CID ने शनिवार को पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें:
CID के अनुसार, JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज CID थाना कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंदन कुमार, पिता रामलाल राम, निवासी ग्राम डुमरी, पोस्ट नमोदाग, थाना नौडीहा बाजार, जिला पलामू के रूप में हुई है.
CID की जांच में JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं से जुड़े मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है. जांच एजेंसी द्वारा मामले में संदिग्धों और आरोपियों से पूछताछ के साथ उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

