Search

 
 
 

49 दिनों में सीआईडी ने छह मामले को किया टेकओवर, पुलिस हिरासत में मौत समेत कई मामले शामिल

 
Ranchi : अपराध अनुसंधान विभाग(CID) पिछले 49 दिनों के दौरान छह मामले को टेकओवर किया है. जिसमें पुलिस हिरासत में मौत और पुलिस एनकाउंटर जैसे मामले शामिल है. इन छह मामलों को टेकओवर कर जांच भी शुरू कर दी गई है. पढ़ें - शहर">https://lagatar.in/mutation-of-land-of-vishnu-aggarwal-by-showing-offline-receipt-number-of-city-zone-the-role-of-co-growing-in-the-circle-of-questions/">शहर

अंचल का OFFLINE रसीद नंबर दिखाकर विष्णु अग्रवाल की भूमि का म्यूटेशन! सवालों के घेरे में बड़गाई CO की भूमिका 
इसे भी पढ़ें - Ukraine-Russian">https://lagatar.in/ukraine-russian-war-reports-of-more-than-30-thousand-russian-soldiers-killed-32-journalists-also-reported-killed/">Ukraine-Russian

War : 30 हजार से अधिक रूसी सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट, 32 जर्नलिस्टों के भी मारे जाने की खबर

इन मामले की सीआईडी कर रही है जांच

  • साहिबगंज के तालझारी थाना में पुलिस कस्टडी में पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस मामले की जांच 11 अप्रैल को सीआईडी ने शुरू की है.
  • लोहरदगा जिले में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ़ पुलिस ने ऑपरेशन डबल बुल शुरू किया था. इस ऑपरेशन के दौरान 17 फरवरी 2022 को जोबांग इलाके में मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया था. मामले में जोबांग थाना में केस दर्ज किया गया था. जिसे अब सीआईडी ने टेकओवर कर लिया है.
  • 27 मार्च 2022 को पुलिस और टीपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें टीपीसी के उग्रवादी गोविंद सिंह उर्फ कर्मदेव सिंह उर्फ चंचल जी, जितेंद्र यादव उर्फ जितेंद्र पाहन, राजेश उरांव उर्फ सुशांत उरांव की मौत हुई थी. इस केस को भी सीआईडी ने टेकओवर कर लिया है. इसी तरह लातेहार में ही 30 सितंबर 2021 को पुलिस से मुठभेड़ में जेजेएमपी के उग्रवादी कुंदन कुमार की मौत हुई थी. इस मामले में भी सीआईडी ने लातेहार थाना में दर्ज केस संख्या 236/2021 को टेकओवर कर लिया है.
  • चाईबासा के कराईकेला में 17 दिसंबर 2021 को पीएलएफआई व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान पीएलएफआई का उग्रवादी मंगरा लुगून मारा गया था. मुठभेड़ के केस में चाईबासा के गोईलकेरा थाने में केस दर्ज हुआ था. इस केस की जांच भी अब सीआईडी के द्वारा की जायेगी. इस तरह सीआईडी मुठभेड़ के चार बड़े मामलों की जांच करने जा रही है.
  • बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस की हिरासत में इलाजरत 25 वर्षीय युवक कालीचरण केवट की 19 फरवरी 2022 बोकारो सदर अस्पताल में मौत हो गई. इस मामले की सीआईडी जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें - CID">https://lagatar.in/cid-asked-the-thanedars-what-did-they-do-to-stop-illegal-mining/">CID

ने थानेदारों से पूछा- अवैध खनन रोकने के लिए क्या किया? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही