Search

 
 
 

Ukraine-Russian War : 30 हजार से अधिक रूसी सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट, 32 जर्नलिस्टों के भी मारे जाने की खबर

 
Kyiv : 24 फरवरी से अब तक यूक्रेन में 32 जर्नलिस्ट मारे गये हैं. इनमें से आठ युद्ध पर रिपोर्टिंग करते समय काल कवलित हो गये. यूक्रेन के जन सूचना संस्थान ने यह जानकारी दी है. बता दें कि आज 31 मई को रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 31 97 दिन हो गये हैं.एक बात और कि इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी आफ वार का कहना है कि युद्ध को लेकर रूसी मिलिट्री सर्कल्स में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी थिंक टैंक का आकलन है कि क्रेमलिन(रूस) को युद्ध का विरोध करने वाले रूसियों के असंतोष का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन मिलिट्री और राष्ट्रवादी रूस के नुकसान से वे नाराज हैं इसे भी पढ़ें : जेपी">https://lagatar.in/jp-nadda-made-it-clear-gyanvapi-and-mathura-issue-is-different-from-ram-temple-the-matter-will-be-resolved-through-court-constitution/">जेपी

नड्डा ने साफ किया, ज्ञानवापी और मथुरा मुद्दा राम मंदिर से अलग, कोर्ट-संविधान के जरिए मामले का हल निकलेगा

रूसी सेना आगे बढ़ रही है, यहां भीषण लड़ाई जारी है

ब्रिटेन की एक गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में 30,000 से अधिक सैनिकों के मारे जाने से रूसी सेना का मनोबल गिर सकता है. खबर है कि 24 फरवरी को आक्रमण शुरू होने के बाद से 30,350 रूसी सैनिक मारे गये हैं. सिविएरोडोनेट्सक, लुहान्स्क ओब्लास्ट में रूसी सेना आगे बढ़ रही है. यहां भीषण लड़ाई जारी है.लुहांस्क ओब्लास्ट के गवर्नर सेरही हैदई के अनुसार शहर में स्थिति बहुत जटिल है जहां 100,000 से अधिक लोग रहते हैं.उन्होंने कहा कि सड़कों पर झगड़े चल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-mla-ks-eshwarappa-again-said-rss-flag-will-one-day-become-national-flag/">कर्नाटक

के विधायक केएस ईश्वरप्पा फिर बोले, RSS का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा…

युद्ध से कई देशों में अकाल का खतरा

एक नये वीडियो संदेश में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेन के बंदरगाहों की रूस की नाकाबंदी देश को लगभग 22 मिलियन टन अनाज निर्यात करने से रोक रही है, जिससे अनाज पर निर्भर दूसरे देशों में अकाल का खतरा पैदा हो गया है.

तुर्की शांति वार्ता में मध्यस्थता करने को तैयार

जानकारी के अनुसार तुर्की ने इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ पुतिन शांति वार्ता की पेशकश की है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा कि उनका देश रूसी, यूक्रेनी और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक की मेजबानी के लिए तैयार है.यदि दोनों पक्ष कीव और मॉस्को समान सोच के साथ आते हैं. सूत्रों के अनुसार एर्दोगन ने राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन कॉल के बाद यह बात कही. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही