Ranchi News : JSSC से जुड़ी जांच में CID की कार्रवाई तेज हो गई है. सोमवार को CID की विशेष टीम ने JSSC कार्यालय में छापेमारी कर कई दस्तावेजों और कागजात की जांच की. इसी दौरान टीम JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता के आवास पर भी पहुंची और वहां कई दस्तावेजों की जांच की.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
CID की टीम ने सुधीर गुप्ता से मामले को लेकर पूछताछ भी की. पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल छोड़ दिया गया है. CID ने सुधीर गुप्ता को मंगलवार को फिर से जांच-पड़ताल और पूछताछ के लिए बुलाया है.
बताया जा रहा है कि जांच टीम JSSC से जुड़े दस्तावेजों और परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित कई बिंदुओं की जांच कर रही है. टीम ने जांच के दौरान कुछ कागजात को अपने कब्जे में भी लिया है. CID की इस कार्रवाई के बाद JSSC से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

