Search

 
 
 

छपरा जहरीली शराब कांड में हुई मौतों की जांच करेगी CID, बीजेपी ने उठाया सवाल

 
Patna : छपरा जिले में हुई जहरीली शराब कांड को लेकर बड़ी खबर आ रही है. इस कांड की जांच अब सीआईडी की मद्य निषेध विभाग की टीम करेगी. राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने यह फैसला लिया है. गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2022 को छपरा के मशरख और इसुआपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 80 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटा हुआ था. इसे भी पढ़ें - त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-criminals-attack-former-cm-biplab-debs-house-set-vehicles-on-fire/">त्रिपुरा

: पूर्व सीएम बिप्‍लब देब के घर पर अपराधियों ने किया हमला, वाहनों को किया आग के हवाले

ससमय जांच और गुणवत्तापूर्ण जांच को लेकर लिया गया फैसला 

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे. यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. इस मामले को लेकर आगामी 9 जनवरी को सुनवाई होनी है. इसी बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी जांच की पुष्टि करते हुए कहा है कि ससमय जांच और गुणवत्तापूर्ण जांच को लेकर यह फैसला लिया गया है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. बता दें कि इस मामले की जांच पहले एसआईटी की टीम कर रही थी.  जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/problems-of-rims-patients-increased-security-guard-trolley-man-went-on-strike/">रिम्स

के मरीजों की बढ़ी परेशानी, सुरक्षाकर्मी-ट्रॉली मैन ने किया हड़ताल

सीआईडी जांच के बाद निष्पक्ष रिपोर्ट सामने आयेगी

इस पूरे मामले को लेकर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है. भाजपा ने 20 दिनों के बाद इस मामले को सीआईडी को सौंपने पर सवाल उठाया है. वहीं सत्तापक्ष से जुड़े नेताओं का कहना है कि सीआईडी जांच के बाद निष्पक्ष रिपोर्ट सामने आएगी और सरकार की मंशा किसी को बचाने या फंसाने की नहीं है. जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और जांच रिपोर्ट आ जाएगी तो बेवजह आरोप लगाने की प्रवृत्ति भी खत्म होगी. इसे भी पढ़ें - हे">https://lagatar.in/oh-god-what-is-this-amar-baori-saying/">हे

भगवान…ये अमर बाउरी क्या कह रहे हैं ? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही