Search

 
 
 

विदेश भाग चुके मोस्ट वांटेड प्रिंस खान को वापस लाने के लिए CID ने CBI को लिखा पत्र

 
Ranchi: विदेश भाग चुके धनबाद के मोस्ट वांटेड अपराधी प्रिंस खान को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी. इसे लेकर सीआईडी ने सीबीआई को पत्र लिखा है. पूर्व में सीबीआई ने झारखंड पुलिस को पत्र भेजकर बताया था कि राज्य पुलिस के द्वारा इस मामले में रेड या ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का प्रस्ताव सीबीआई को भेजें. जिसके बाद इंटरपोल से प्रिंस खान के खिलाफ रेड या ब्लू कार्नर नोटिस जारी करवाया जाएगा. इसे पढ़ें- ऊंची">https://lagatar.in/district-level-team-is-probing-fire-prevention-arrangements-in-high-rise-building-report-will-be-given-to-hc/">ऊंची

बिल्डिंग में आग से बचाव के इंतजाम की जांच कर रही है जिला स्तर पर बनी टीम, HC को दी जाएगी रिपोर्ट

विदेश भाग गया है अपराधी प्रिंस खान

प्रिंस खान के बारे में झारखंड एटीएस को सूचना मिली थी कि वह विदेश भाग गया है.सूचना के मुताबिक, उसके खाड़ी देश, नेपाल या किसी इस्लामिक देश में होने की सूचना है. झारखंड एटीएस ने प्रिंस खान के विदेश भागने के बाद इस मामले में सीबीआई की मदद लेने के लिए स्टेट की नोडल एजेंसी सीआईडी को पत्र भेजा था. सीआईडी ने इंटरपोल से मदद लेने के लिए सीबीआई से पत्राचार किया था, जिसके बाद सीबीआई ने नोटिस का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था. अब पुलिस ने सीबीआई के पत्र के आधार पर रेड कॉर्नर नोटिस के लिए पत्र भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- स्क्रैप">https://lagatar.in/scrap-theft-many-types-of-discussion-thanedar-said-subject-of-investigation/">स्क्रैप

चोरी : कई तरह की चर्चा, थानेदार बोले- जांच का विषय

पुलिस के के लिए बना चुनौती

प्रिंस ने धनबाद पुलिस को नाकों में दम कर रखा है. प्रिंस के गलत तरीके से पासपोर्ट बनवाकर विदेश में छिपे होने की सूचना मिलते ही एसएसपी संजीव कुमार के कान खड़े हो गए. उन्होंने कड़ा एक्शन लेते हुए पूरे महकमे को नये सिरे से प्रिंस के पीछे लगा दिया है, जबकि पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया में मुस्तैदी से जुट गए हैं. प्रिंस के आपराधिक इतिहास को खंगालने पर जानकार बताते हैं कि 2021 में लाला खान की हत्या के बाद से वह रातों रात मशहूर हो गया. इसी के साथ वह धनबाद से फरार भी हो गया. तीन साल से पुलिस उसके पीछे पड़ी है, मगर वह पकड़ से दूर है. इधर उसके गुर्गे नए जोश के साथ सक्रिय हो गए हैं, और एक से एक बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. कभी वीडियो बना कर तो कभी पत्र लिख कर दहशत फैलाते हैं, तो कभी किसी आपराधिक घटना की जिमेवारी भी लेते रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही