Search

 
 
 

सीआईएल इंटर कंपनी चेस टूर्नामेंट 2023-24 संपन्न, WCL के एन स्वामीनाथन बने विजेता

 
Ranchi : सीएमपीडीआई में आयोजित तीन दिवसीय कोल इंडिया अंतर कंपनी चेस टूर्नामेंट 2023-24 का शनिवार को समापन  हो गया. इस मौके पर पुरस्कार का भी वितरण किया गया. इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा, वरीय सलाहकार (माइनिंग) एके राणा एवं क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. आखिरी दिन खेले गए मैच में शीर्ष वरीयता डब्ल्यूसीएल के एन स्वामीनाथन ने सीआईएल इंटर कंपनी चेस टूर्नामेंट 2023-24 का खिताब अपने नाम किया. स्वामीनाथन ने कुल 7 अंकों में 6.5 अंक प्राप्त किया अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त एसईसीएल के प्रमोद बेहरा 6 अंक प्राप्त कर उप-विजेता रहे. तृतीय स्थान एसईसीएल के बी शंकर ने टाइब्रेक पर सीएमपीडीआई के चंद्रशेखर सबले को चौथे स्थान पर छोड़ा. कुल 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. 5वें से 8वें स्थान पर एससीसीएल के देव कुमार, एसईसीएल के महेन्द्र मारी, सीएमपीडीआई के संतोष कुमार चौधरी एवं डब्ल्यूसीएल के रजा मोहम्मद रहे. टीम स्पद्र्धा में डब्ल्यूसीएल की टीम 20 अंकों के साथ टीम चैम्पियनशिप हुई तथा प्रथम उप-विजेता एससीसीएल एवं द्वितीय उप-विजेता एसईसीएल 19 अंकों के साथ रही. इस टूर्नामेंट का संचालन अंतरराष्ट्रीय मास्टर एवं इंडियन चेस टीम कोच नीरज कुमार मिश्र, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर असित वरण चौधुरी, हिमांशु विकास चक्रवर्ती-फिडे आर्बिटर एवं सुचेता चक्रवर्ती-सीनियर नेशनल आर्बिटर की देखरेख एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-11-names-from-jharkhand-in-bjps-first-list-sanjay-seth-from-ranchi-and-manish-jaiswal-from-hazaribagh-got-ticket-see-list/">लोस

चुनाव : बीजेपी की पहली लिस्ट में झारखंड के 11 नाम, रांची से संजय सेठ और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को मिला टिकट, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही