Lagatar Desk: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र के सीआईएसएफ कैंप में हुई फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट सहित 4 जवानों की मौत हो गई. कठुआ में सेवा-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, इसी के बाद सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल ने फोर्स के चार जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें:
मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सीआईएसएफ कर्मी अभिदेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
अधिकारियों ने बताया कि CISF के ये जवान कठुआ जिले में बसोहली के मशका गांव स्थित सेवा बिजली परियोजना की सुरक्षा में तैनात थे. यह इलाका हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है. जांच के तहत आरोपी का सर्विस हथियार जब्त कर लिया गया है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

