Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना संकट में CISF के जवान आए आगे, रिम्स में किया प्लाज्मा डोनेट

Ranchi : पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है. हर रोज कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. मृतकों के आंकड़े में भी हर रोज इजाफा हो रहा है. लगातार कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत पड़ रही है. ऐसी घड़ी में पीवीयूएनएल(PVUNL) पतरातू यूनिट के CISF जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए प्लाज्मा डोनेट किया. रिम्स ब्लड बैंक में CISF के 10 जवानों ने सोमवार को अपना प्लाज्मा दान किया है.

सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी हमारा कर्तव्य

प्लाज्मा डोनेट कर रहे CISF के जवान जलय सिंह ने कहा कि सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। लेकिन समाज के लोगों की सुरक्षा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि जब भी देश और हमारा राज्य संकट की घड़ी से गुजरेगा हम अपना कर्तव्य का पालन करते हुए लोगों की रक्षा के लिए आगे आएंगे.

जब भी प्लाज्मा की जरूरत पड़ी CISF के जवानों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

CISF के इंस्पेक्टर एके सिंह ने कहा कि कोरोना काल के शुरुआती दौर में हमारे कई जवान कोविड पॉजिटिव हुए थे. कोरोना को मात देने के बाद हमारे जवान सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए प्लाज्मा डोनेट किया है. एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना बढ़ रहा है और प्लाज्मा की किल्लत हो रही है. ऐसी परिस्थिति में एक बार फिर हमारे CISF के जवानों ने आगे बढ़कर प्लाज्मा डोनेट किया है. उन्होंने कहा कि देश की सेवा के साथ समाज की सेवा करना भी हमारा कर्तव्य है. आगे भी हमारे यूनिट के जवान प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएंगे, ताकि अधिक से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सके.

संकट की इस घड़ी में कोरोना मरीजों के लिए बहुमूल्य है प्लाज्मा

वहीं ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ सुषमा ने कहा कि CISF के जवानों के प्लाज्मा डोनेट करने से कुछ हद तक प्लाज्मा की कमी से हम उभर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में CISF जवानों का प्लाज्मा जरूरतमंद लोगों के काम आएगा। जवान पहले भी प्लाज्मा डोनेट कर चुके है और आगे भी डोनेट करेंगे। जवान देश की रक्षा के साथ समाज की रक्षा करने के लिए भी आगे आए है। CISF के सभी जवान धन्यवाद के पात्र है जिन्होंने संकट के इस घड़ी में अपना बहुमूल्य प्लाज्मा दान किया है।

इन्होंने किया अपना प्लाज्मा दान

बीएन राजू, पवन कुमार, जलय सिंह, एससी मुर्मू, संजीव कुमार, एनपी गोंड, डीएस जामवाल, डीके दुबे, आरएल ठाकुर, दिलीप राम को प्लाज्मा डोनेशन के लिए CISF के सीनियर कमांडेंट शिवदत्त कुमार और डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र कुमार ने जवानों को प्रेरित किया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही