Search

 
 
 

Dhanbad News: अवैध कोयला खदान के मुहाने को CISF ने कराया बंद

Dhanbad News: खदान के आसपास घनी आबादी होने के कारण स्थानीय लोग लगातार किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से परेशान थे. अवैध खनन के कारण जमीन धंसने और अचानक गोफ बनने का खतरा बना रहता था.
 
खदान भराई में लगा जेसीबी

Dhanbad News: कोयलांचल में अवैध कोयला खनन का कारोबार लगातार लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है. इसी कड़ी में CISF और तिसरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को चांदकुईयां पंचायत में कार्रवाई करते हुए एक अवैध कोयला खदान की भराई कराई. तिसरा थाना क्षेत्र के पांच नंबर काली मंदिर के समीप तीन तल्ला के पीछे यह अवैध खदान संचालित की जा रही थी. संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है.

इसे भी पढ़ें:

बताया जाता है कि उक्त स्थान पर लंबे समय से अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा था. खदान के आसपास घनी आबादी होने के कारण स्थानीय लोग लगातार किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से परेशान थे. अवैध खनन के कारण जमीन धंसने और अचानक गोफ बनने का खतरा बना रहता था. लोगों को डर था कि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है. खदान की भराई होने से फिलहाल इस खतरे को कम करने की उम्मीद जगी है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयलांचल के कई इलाकों में अवैध खनन का सिलसिला जारी है. कई स्थानों पर जंगल और सुनसान क्षेत्रों को अवैध खनन का ठिकाना बनाया जा रहा है. ऐसे में केवल एक जगह कार्रवाई करने से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है.इसके लिए लगातार निगरानी और नियमित अभियान चलाने की जरूरत है.

 

कुजामा और छलछलिया में भी अवैध खनन की चर्चा

इधर लोदना ओपी क्षेत्र के कुजामा एवं छलछलिया खिलान धौड़ा के पीछे जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन किए जाने की चर्चा है.बताया जा रहा है कि जंगल की आड़ में कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है.अब स्थानीय लोगों की निगाहें संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही