Search

 
 
 

सीटू कोयला मजदूरों की बेहतरी के लिए संघर्ष करती रही है : राकेश कुमार

 
Bermo: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के स्वांग वाशरी कैंटीन में एनसीओईए (सीटू) स्वांग वाशरी शाखा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष संतोष मोदी ने की. बैठक में बतौर पर्यवेक्षक कथारा क्षेत्रीय सचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास मौजूद थे. बैठक में सर्वप्रथम यूनियन के सचिव राकेश कुमार ने पिछले कार्यों की रिपोर्ट बताते हुए सदस्यता अभियान की शुरुआत की बात रखी. सचिव ने वहीं आगामी 8 नवंबर को कथारा में आयोजित होनेवाले सीटू के तीसरा जिला सम्मेलन को लेकर कार्य योजना रखी. बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने सर्वसम्मति से पास करते हुए सदस्यता अभियान को बढ़ाने और सीटू के जिला सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया. सचिव ने कहा कि सीटू हमेशा से कोयला मजदूरों की बेहतरी और विकास के लिए संघर्ष करती रही है. आज कोयला मजदूरों का 11वां वेतन समझौता भी सफल होगा. इसमें सीटू की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. इसे भी पढ़ें–  RSS">https://lagatar.in/dr-ilyasi-who-called-rss-chief-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation-the-sage-of-the-nation-is-getting-y-security-threats/">RSS

चीफ मोहन भागवत को राष्ट्रपिता, राष्ट्रऋषि करार देने वाले डॉ इलियासी को Y+ सुरक्षा, मिल रही हैं धमकियां
कहा कि कोयला नगरी में सीटू का जिला सम्मेलन होना गर्व की बात है. हम उम्मीद करते हैं कि कोयला मजदूरों के मदद से कथारा में आयोजित होने वाली सीटू के जिला सम्मेलन को सफल करने में हम सारे लोग सफल होंगे. बैठक में मोहम्मद इसराइल, सोबिया देवी, फिरोज मियां, मोहनलाल कुमार, दुलारचंद यादव, मोहम्मद हकीम, अब्दुल लतीफ और देव नारायण प्रजापति मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही