Dhanbad News: सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पाथरडीह थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी जिसके बाद सिटी एसपी ने थाना भवन और विभिन्न कक्षों का विस्तृत जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने हाजत, सरिस्ता रूम, मालखाना और अतिथि कक्ष की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना के सरिस्ता में रखे अभिलेखों और वार्षिक अपराध कांडों से जुड़ी फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया तथा मामलों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की.
लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए सिटी एसपी ने जांच अधिकारियों (IO) को त्वरित अनुसंधान पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी पुराने मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके और मामलों को बेवजह लंबित न रखा जाए. साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि गश्ती को और दुरुस्त करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

