Search

 
 
 

निकाय चुनाव: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मेयर पद के लिए भरा नामांकन पर्चा

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई है. उम्मीदवार अपने नामांकन पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में उतर चुके है. इसी कड़ी में मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है.
 

Jamshedpur: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई है. उम्मीदवार अपने नामांकन पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में उतर चुके है. इसी कड़ी में मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. सुधा गुप्ता बिना किसी शक्ति प्रदर्शन किए मात्र कुछ समर्थकों और प्रस्तावक के साथ नॉमिनेशन कराया. 

 

बिना शक्ति प्रदर्शन किए भरा पर्चा

नामांकन के लिए जाने से पहले सुधा गुप्ता अपने घर में विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही पति बन्ना गुप्ता के साथ कदमा स्थित रंकणी मंदिर और मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर में मत्था टेका. जिसके बाद सुधा गुप्ता अपने पति और कुछ समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ सादे तरीके से नामांकन दाखिल करने उपायुक्त कार्यकालय पहुंची.

 

पद के लिए नहीं, सपनों की लड़ाई 

नामांकन के बाद सुधा गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव किसी पद के लिए नहीं, बल्कि मानगो की हर बेटी, मां और परिवार के सपनों की लड़ाई है. जनता का समर्थन, भरोसा और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सादे तरीके से नामांकन को लेकर उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा हैं. 

 

वहां मजदूर सड़क निर्माण में तेजी से जुटे हुए है और रास्ता संकीर्ण हैं. ऐसे में हजारों की संख्या में यदि समर्थक आते तो सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी. जनता को परेशानी ना हो इसलिए सिर्फ समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ नामांकन करने का निर्णय लिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही