Search

 
 
 

नगर निकाय चुनाव : वार्ड पार्षद के लिए 94 व महापौर पद पर अब तक शून्य नामांकन

नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार, 2 फरवरी 2026 को रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी रही.
 

Ranchi : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार, 2 फरवरी 2026 को रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी रही. अभ्यर्थियों ने निर्धारित निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए.

 

सोमवार को महापौर पद के लिए कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ, हालांकि इस पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे. अब तक कुल 21 अभ्यर्थी महापौर पद के लिए नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं, लेकिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया है.

 

सोमवार को नाम निर्देशन पत्र खरीदने वालों में अन्तु तिर्की, अजय मुण्डा, सुरेन्द्र लिण्डा, सुजित विजय आनंद कुजूर और सेनेन डेजी सुरिन शामिल हैं.

 

वहीं, रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डों से वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 94 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें 65 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जो महिलाओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है.


वार्डवार स्थिति

कुछ वार्डों में एक से अधिक नामांकन हुए हैं, जबकि कई वार्डों में अब तक कोई भी नामांकन नहीं हुआ है. सबसे अधिक नामांकन वार्ड 4 और वार्ड 32 (6-6 उम्मीदवार) से दर्ज किए गए हैं.


बुण्डू नगर पंचायत का हाल

बुण्डू नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. यहां भी कुछ वार्डों में एक से अधिक नामांकन हुए हैं, जबकि कई वार्ड अभी खाली हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही