Search

 
 
 

सिंदरी विधायक को हाईकोर्ट से राहत, निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने चंद्रदेव महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली हीरालाल शंखवार की चुनाव याचिका खारिज कर दी है. साथ ही कोर्ट ने 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है.
 

Ranchi :  सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने चंद्रदेव महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली हीरालाल शंखवार की चुनाव याचिका खारिज कर दी है. साथ ही कोर्ट ने 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है.  प्रारंभिक सुनवाई में ही हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने याचिकाकर्ता की चुनाव याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना. 

 

सिंदरी विधानसभा चुनाव में फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी रहे हीरालाल शंखवार ने अपनी याचिका में कहा था कि चंद्रदेव महतो ने गलत तरीके से विधानसभा चुनाव जीता है. अपने आपराधिक केस के बारे में सही जानकारी नहीं दी.

 

उक्त चुनाव में चंद्रदेव महतो पर गलत तरीके से प्रचार कर चुनाव में जीत दर्ज करने का आरोप लगाया. साथ ही चंद्रदेव महतो के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार लाल ने पक्ष रखा था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही