Search

 
 
 

गिरिडीह निकाय चुनाव : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पत्नी संग डाला वोट,  जनता से की मतदान की अपील

गिरिडीह में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है. इसी कड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने वार्ड 36 के बूथ संख्या तीन में अपनी पत्नी संग मतदान किया.
 

Giridih :  गिरिडीह में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है. इसी कड़ी में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने वार्ड 36 के बूथ संख्या तीन में अपनी पत्नी संग मतदान किया.

 

मंत्री सुदिव्य अहले सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचे और आम नागरिक की तरह लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राज्य वासियों से भी मतदान करने की अपील की.

 

सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि शहर की सरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करें और अपनी शत प्रतिशत भागीदारी दर्ज करें. कहा कि शहर की सरकार बनाने के लिए आपका मतदान बेहद आवश्यक है, क्योंकि आपके एक वोट से नगर की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही