Search

 
 
 

रांची निगम चुनाव : वार्ड 45 व 48 के बूथों पर लंबी कतारें, बुजुर्ग व महिलाओं की संख्या अधिक

झारखंड के 48 शहरी निकायों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है.  राजधानी रांची में भी नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान जारी है. इसको लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
 

Ranchi :  झारखंड के 48 शहरी निकायों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है.  राजधानी रांची में भी नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान जारी है. इसको लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.  

 

डोरंडा क्षेत्र की बात करें तो यहां वार्ड 45 और 48 के 9 बूथों में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं. वे लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं. सुबह का समय होने के कारण मतदान की रफ्तार शुरुआत में थोड़ी धीमी रही, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. 

 

Uploaded Image

मतपत्र से हो रहा मतदान

इस बार मतदान ईवीएम के बजाय मतपत्र के जरिए कराया जा रहा है.  इसे लेकर मतदाताओं में अलग तरह की जिज्ञासा देखने को मिल रही है.  हालांकि मतपत्र के माध्यम से मतदान में ज्यादा समय नहीं लग रहा. कम धूप के कारण कई मतदाता सुबह ही वोट डालने पहुंच गए.

 

Uploaded Image

केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त

सीताराम विजयवर्गीय हाई स्कूल, राजकीयकृत इसमालिया बालक मध्य विद्यालय और आकाशदीप बौद्धिक क्षमता केंद्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं, वे सुबह चार बजे से ही इस मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

 

ब्लॉक लेवल कर्मचारी मोबाइल के जरिए मतदाताओं को उनके वार्ड और बूथ की जानकारी देने में जुटे हैं.  जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं मिल रहा था, वे केंद्र पर तैनात ब्लॉक लेवल अधिकारियों नूतन गुड़िया और राखी तिर्की से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. 

 

Uploaded Image

 

मतदान केंद्रों पर पेयजल और बिजली की व्यवस्था की गई है. बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. लाइन में खड़े लोग वरिष्ठ नागरिकों को आगे जाने दे रहे हैं. 

मतदान केंद्र में पेयजल की भी व्यवस्था है.  इन मतदान केंद्रों में बिजली की भी व्यवस्था है. लाइन में खड़े लोग बुजुर्ग मतदाताओं को खुद ही आगे जाने की सलाह देकर उन्हें लाइन में आगे भेज रहे हैं.

 

बुजुर्ग और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

80 वर्षीय शांति देवी, जो कुसई कॉलोनी, डोरंडा की निवासी है, वह टोटो में बैठकर मतदान करने पहुंचीं. उन्होंने कहा कि पहले वोट देंगे, फिर नाश्ता करेंगी, इसलिए सुबह 8 बजे ही वह मतदान केंद्र पहुंची हैं. 

 

50 वर्षीय बुजुर्ग तौफीक अहमद भी वोट देने में पीछे नहीं हैं. उन्होंने बताया कि वोट ही उनके वार्ड की स्थिति बदल सकती है. 

 

महिला वोटर कुसाई कॉलोनी 75 वर्षीय सीरिया कुजुर ने बताया कि हर चुनाव में आधी आबादी का बड़ा योगदान रहता है. महिलाओं की सोच में बदलाव आया है और वह बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा ले रही है.

 

चलने में असमर्थ मोहम्मद असलम टोटो गाड़ी से वोट देने पहुंचे, जिन्हें व्हीलचेयर में बैठाकर  बूथ ले जाया गया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही