Search

 
 
 

CJP ने देशभर में किया आंदोलन का ऐलान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

National News: CJP के प्रतिनिधियों ने देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने 15 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. आंदोलन को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया गया और दिल्ली की किलेबंदी कर दी गई.
 
ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे मांग को लेकर प्रदर्शन

National News: कॉकरोच जनता पार्टी CJP ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन को CJP ने देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रखने का ऐलान किया है. 


इसे भी पढ़ें:


शनिवार शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में पुलिस कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर पाबंदियों को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की. आरोप लगाया कि आंदोलन को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया गया और दिल्ली की किलेबंदी कर दी गई. 


CJP ने दावा किया कि सरकार ने 15 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. उन्होंने सरकार की कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई करार दिया. CJP ने कहा कि चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए उसका आंदोलन नहीं रुकेगा. आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर जवाबदेही तय नहीं होती.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही