National News : भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदयभानु चिब सहित अन्य पार्टी नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को आज सुबह साढ़े चार बजे दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने के बाहर से हिरासत में ले लिया. इस पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है.
National News : भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदयभानु चिब सहित अन्य पार्टी नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को आज सुबह साढ़े चार बजे दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने के बाहर से हिरासत में ले लिया. इस पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है.
National News : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेताया है कि इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस नेआम जनता से अपील की है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों. बता दें कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में और चुनाव आयोग के खिलाफ तिरंगा मार्च आयोजित करने का आह्वान किया है.
National News : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च करने जा रही है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है. पुलिस ने पूरे इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)की धारा 163 लागू कर दी है.
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेताया है कि इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों. बता दें कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में और चुनाव आयोग के खिलाफ तिरंगा मार्च आयोजित करने का आह्वान किया है. सीजेपी ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे सभी शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर आये.
इधर न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC)ने कहा है कि 16 और 17 अक्टूबर को कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क जनता के लिए बंद रहेगा. खबर है कि पुलिस ने सीजेपी के समक्ष सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा ले जाने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा था. जिसे सीजेपी ने आंदोलन दबाने की कोशिश करार दिया है.
अहम खबर यह है कि इलाके के व्यवसायियों द्वारा व्यापार और यातायात ठप होने की आशंका व्यक्त करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि प्रदर्शन पर रोक लगाई जाये, लेकिन कोर्ट ने 16 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस का आश्वासन रिकॉर्ड पर लिया है. पुलिस ने कहा है कि वे स्थिति को नियंत्रित और करने के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.