Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर ECI से जवाब मांगा, जंतर-मंतर डी-नोटिफिकेशन पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

National News  : सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह के रूप में हटाए जाने (डी-नोटिफिकेशन) को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया है.
 

 National News  : सुप्रीम कोर्ट ने आज राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य लोगों की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. इन याचिकाओं में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने और SIR में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है.

 

 

 

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह के रूप में हटाए जाने (डी-नोटिफिकेशन) को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया है.

 

 

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने SIR  में कथित अनियमितताओं को लेकर अदालत तक मार्च करने के खिलाफ दायर याचिका पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव सहित अन्य लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

 


सुनवाई के क्रम में CJI ने कहा, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता. दरअसल कुछ वकीलों ने राहुल गांधी और INDIA अलायंस द्वारा किये गये मार्च की ओर ध्यान दिलाया था. इस पर  CJI ने डराने-धमकाने वाली बात कही.  

  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही