Search

 
 
 

CJP की गतिविधियां संदिग्ध, सीजेआई की कॉकरोच टिप्पणी गलत तरीके से पेश की, सीबीआई जांच की मांग

सुप्रीमकोर्ट ने फर्जी वकीलों, फर्जी लॉ डिग्री और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़ी गतिविधियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.
 

NewDelhi : सुप्रीमकोर्ट ने फर्जी वकीलों, फर्जी लॉ डिग्री और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़ी गतिविधियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.

 

खबर है कि राजा चौधरी  नाम के वकील द्वारा दायर जनहित याचिका पर  CJI  सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी.मोहना की बैंच ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

 

मामले की तह में जायें तो सीजेआई की कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी(CJP)का जन्म हुआ.  इसी CJP ने जुलाई माह में NEET पेपर लीक के खिलाफ  जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था. 20 जुलाई को संसद मार्च किये जाने के समय भारी हिंसा हुई थी

 

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की बेंच के समक्ष याचिकाकर्ता और वकील राजा चौधरी ने दलील पेश करते हुए कहा कि इस बात की गहन जांच होनी चाहिए कि 15 मई को न्यायिक कार्यवाही के दौरान एक अलग संदर्भ में बोला गया कॉकरोच शब्द को चालाकी से एडिट किया गया.

 

राजा चौधरी ने कहा, इसका  न्यायिक गरिमा को कम करने और संस्था(सुप्रीमकोर्ट) की अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल किया गया. साथ ही याचिकाकर्ता ने राजा चौधरी ने प्रशासविक अधिकारियों से मांग की कि वे उन लोगों या संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जांच करें, जो कोर्ट में  की गयी टिप्पणियों का कमर्शियल फायदा उठाने में शामिल हैं. 

 

हालांकि याचिकाकर्ता ने माना कि संवैधानिक दायरे में निष्पक्ष आलोचना, लोकतांत्रिक असहमति, व्यंग्य और अभिव्यक्ति की आजादी की इजाजत है, लेकिन इससे संस्था की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए.

 
  
राजा चौधरी ने संजय दुबे बनाम दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मामले में सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने 15 मई को हुई सुनवाई का जिक्र किया. श्री चौधरी ने स्पष्ट कहा  कि  CJI ने कॉकरोच वाली बात फर्जी वकीलों के संदर्भ में कही थी.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही