Search

 
 
 

संसद मार्च कर रहे CJP प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले बरसे. धर्मेंद्र प्रधान अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे

कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा देंगे? प्रदर्शन को लेकर अहम बात यह रही है कि सीजेपी के प्रदर्शनकारी संसद भवन के काफी करीब पहुंच गये हैं. पुलिस ने  उन पर लाठीचार्ज किया  है और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. सद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
 

New Delhi : कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP )द्वारा संसद मार्च किये जाने के बीच खबर आयी है कि केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं. इन दोनों की मुलाकात किस मुद्दे पर हो रही है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है.

 

 

बता दें कि सीजेपी के प्रदर्शनकारी शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.  सीजेपी ने  आज सोमवार को संसद मार्च किया है, CJP के संसद चलो मार्च के दौरान विजय चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबर सामने आयी है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं.

 

हंगामे के बीच संसद भवन के गेट भी बंद कर दिये गये हैं. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पेपरलीक मामले को लेकर भूख हड़ताल पर थे पुलिस ने उन्हें जंतर मंतर से उठा करअस्पताल में भर्ती कराया था..

 

उन्होंने भी आज सोमवार को हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है. कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा देंगे? प्रदर्शन को लेकर अहम बात यह रही है कि सीजेपी के प्रदर्शनकारी संसद भवन के काफी करीब पहुंच गये हैं. संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही