Search

 
 
 

CJP का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन, मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने की मांग

National  News : दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप ने मामले को फिर से ताजा कर दिया है. संजय कुमार के साथ मारपीट करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में यह स्वीकार किया कि संजय कुमार के सिर पर हमला उसी ने किया था.
 
संसद मार्ग थाने के बाहर CJP नेता

National  News :  जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के के दौरान  निशु आजाद नामक प्रदर्शनकारी लड़की के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. आज शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर CJP ने प्रदर्शन शुरू किया है.  


दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप ने मामले को फिर से ताजा कर दिया है. संजय कुमार के साथ मारपीट करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में यह स्वीकार किया कि संजय कुमार के सिर पर हमला उसी ने किया था.

 


वायरल हो रहे इस वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज खुलेआम दावा करता नजर आया कि संजय कुमार के सिर पर उसी ने हमला किया था. उसने यह भी दावा किया कि राजनीतिक प्रभाव की वजह से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, 


इस पॉडकास्ट का के सामने आते ही हंगामा मच गया. CJP , कांग्रेस, समाज पार्टी (कांशी राम) के नेता रेस हो गये. CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे, समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय के अध्यक्ष चंद्रशेखर भी वहां पहुंच गये.  


पीड़ित संजय कुमार की बेटी निशु आजाद थाने पहुंचीं. CJP नेताओं ने मांग की कि दिल्ली पुलिस स्वतंत्र भारद्वाज को तुरंत गिरफ्तार करे. उलने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है,  कहा  कि उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर किया जाये.  
 

CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि कपिल मिश्रा और अन्य भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, खबर है कि कांग्रेस भी निशु आजाद की मदद के लिए आगे आ गयी है.


दरअसल राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में निशु आजाद की मदद की बात कही थी. निशु आजाद ने राहुल गांधी से कानूनी मदद मांगी थी. आज दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लकड़ा, निशु आजाद और लीगल सेल के वकील  संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. 

 


पॉडकास्ट के बाद मामला तूल पकड़ते देख स्वतंत्र भारद्वाज सफाई पेश की है. उसने कहा कि निशु आजाद के पिता के सिर पर वार   सेल्फ डिफेंस में हुआ है. वह शुरुआत में सीजेपी की मांग के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने गया था. लेकिन वहां उस पर हमला करने की कोशिश हुई.  

 

स्वतंत्र ने उसने अपने बचाव में वार किया. हाथ में कड़ा होने और वार के दौरान उसके(संजय कुमार) सिर पर चोट लगी. उसने कहा कि वह  पुलिस जांच में सहयोग करेगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही