National News : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज शुक्रवार को फिर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह E.O.S. 05 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया.
Another giant leap for India in Space!
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) September 3, 2026
Kudos to Team @isro on the successful launch of GSLV-F17/EOS-05.
EOS-05 is a state-of-the-art Earth Observation satellite and India’s first imaging satellite from Geosynchronous Orbit, enabling advanced imaging across visible, infrared,… pic.twitter.com/1HHJrWM7ze
इसरो के 6,500 वैज्ञानिकों, इंजीनियरों ने ISRO के नॉटी बॉय कहे जाने वाले GSLV-F17 रॉकेट की मदद से EOS-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया.
इसरो के चेयरमैन डॉ वी नारायणन ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि जीएसएलवी-एफ17 व्हीकल ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट E.O.S. 05 को ऑर्बिट में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है.
जानकारी के अनुसार जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट ने पेलोड लेकर स्पेसपोर्ट से भारतीय समयानुसार आज सुबह 2:55 बजे अंतरिक्ष में उड़ान भरी. यह रियल टाइम इमेजरी देने और खेती और डिजास्टर मैनेजमेंट में देश की मदद करेगा.
इसरो के अनुसार यह भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) की E.O.S. 05 के रूप में सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (सब-जीटीओ) की ओर 19वीं उड़ान है.
राज्य मंत्री(डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस) जितेंद्र सिंह ने इस मिशन में शामिल इसरो और साइंटिस्ट्स की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग! जीएसएलवी-एफ17/ई.ओ.एस.05 के सफल लॉन्च पर टीम इसरो को बधाई.
अहम बात यह है कि स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्पेस के शौकीन लोग लॉन्च देखने के लिए श्रीहरिकोटा में जमा हुए थे. उस समय बारिश हो रही थी. बता दें कि पिछले जीएसएलवी मिशन, जीएसएलवी-एफ16 ने जुलाई 2025 में नासा -इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

