- सरना झंडा फेंकने के मामले में आया ट्विस्ट
- बैठक में सारे आरोप निराधार होने का दावा
- गठित जांच टीम ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
- सामने आया जमीन विवाद का मामला
- अफवाह फैलाकर रांची बंद कराया गया
सीसीटीवी में दिखायी दे रहे लोगों पर प्रशासन जल्द कार्रवाई करे - गीताश्री उरांव
सभा में उपस्थित पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने स्पष्ट किया कि सीसीटीवी में दिखायी दे रहे लोगों पर प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करे. बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के कूदंरसी मुंडा, शिबू पहान, अजित उरांव सहित आदिवासी समाज के अन्य लोगों ने खुलकर कहा कि सीसीटीवी में दिख रहे सुजाता मुंडा और राम मुंडा पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि इन दोनों के कारण पूरा रांची अशांत हो गया था. मालूम हो कि राष्ट्रीय आदिवासी मंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति बनाई थी. मंच के सदस्यों ने कहा कि इस मामले पर प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करता है, तो मंच जोरदार आंदोलन करेगा.भू-माफिया विवाद पैदा कर रहे हैं : चंदन पाहन
चंदन पाहन ने कहा कि भू-माफियाओं द्वारा आदिवासियों के बीच विवाद करवाया जा रहा है. पाहनों की खास जमीन को धार्मिक जमीन बताने की कोशिश की जा रही है. पाहनों की खास जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. गोतिया -गोतिया को लड़ाने की कोशिश की जा रही है. जब माफिया इस काम में सफल नहीं हो पाते हैं, तब धार्मिक विवाद पैदा करने की कोशिश करते हैं. 24 मार्च को सरहुल झंडा को उखाडने और जलाने का मामला उठा कर समाज की रूढ़िवादी व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को गिरफ्तार किया जाये. विभिन्न जगहों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर सभी दोषी को प्रशासन गिरफ्तार करे. इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-high-court-asked-the-garhwa-municipal-council-whether-the-dumping-yard-or-the-treatment-plant-is-being-built/">हाईकोर्टने गढ़वा नगर परिषद से पूछा, डंपिंग यार्ड बन रहा है या ट्रीटमेंट प्लांट ? [wpse_comments_template]

Leave a Comment