Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दावा : ज्ञानवापी में मौजूद 'शिवलिंग' का नया वीडियो सामने आया, दीवारों पर त्रिशूल के चिह्न

Advertisement
Advertisement
Varanasi : ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर का नया वीडियो सामने आया है. दावा किया गया है कि यह सर्वे के दौरान बनाया गया वीडियो है. हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग होने का दावा कर रहा, वहीं मुस्लिम पक्ष इसे फव्वारा बता रहा है. कमीशन की रिपोर्ट में जिन-जिन चीजों का दावा किया गया था, वो सभी बातें वीडियो में दिख रहा है. वीडियो में शिवलिंग के ऊपर सीमेंट रखा गया है, जिसे टुकड़ों में काटा गया है. देखकर ऐसा लगता है, शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई. इसमें बीच से छेद करने की कोशिश की गई. एक अन्य वीडियो में मस्जिद के अंदर त्रिशूल दिख रहा है. दीवारों पर त्रिशूल की आकृति देखते हुए कमीश्नर कहते हैं कि इसका वीडियो बनाओ.

फिलहाल मामला कोर्ट में है

बताया गया है कि सबसे पहले कमीशन की टीम अंदर पहुंची तो उसने पानी वाले हिस्से में से पानी निकलवाया. पानी कुछ कम हुआ तो शिवलिंग का कुछ हिस्सा दिखा. पानी और कम हुआ तो अंदर शिवलिंग जैसी आकृति दिखी जिसके बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ये शिवलिंग है और यहां हमें पूजा का अधिकार मिले. वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये शिवलिंग नहीं फव्वारा है. फिलहाल मामला कोर्ट में है और मामले में लगातार सुनवाई हो रही है.

शिवलिंग की आकृति के ठीक सामने हैं नंदी महाराज

वीडियो में दिख रहा है कि नंदी महाराज के ठीक सामने मस्जिद वाले हिस्से में टीनशेड के नीचे शिवलिंग वाली आकृति है जहां पानी भरा हुआ था और यही वो जगह है जहां मुस्लिम समाज के लोग वुजू किया करते थे. वहीं मस्जिद के पश्चिमी दीवार की भी तस्वीरें वीडियो में दिख रही हैं जिस पर कई ऐसे नक्काशी हैं जिसे देखकर दावा किया जा सकता है कि ये मंदिर रहा था. दीवारों पर त्रिशूल के अलावा स्वास्तिक का भी निशान है.

वीडियो कोर्ट से पक्षकारों को देने के साथ ही लीक

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण का वीडियो कोर्ट से पक्षकारों को देने के साथ ही लीक हो गया है. कई चैनलों पर वीडियो चलते ही हिन्दू पक्ष ने इससे पल्ला झाड़ लिया. उसने अदालत से मिले चारों लिफाफों को मीडिया के सामने दिखाते हुए दावा किया कि अभी तक हम लोगों ने सील तक नहीं खोले हैं. वहीं, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने अदालत से वीडियो लिया है उन लोगों ने ही लीक किया है. इसे भी पढ़ें – गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-ambulance-did-not-come-on-time-patient-was-taken-to-hospital-on-handcart/">गढ़वा:

नहीं पहुंची एंबुलेंस, ठेला पर मरीज को पहुंचाया अस्पताल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही