Search

 
 
 

Chaibasa News: हाईवा-बाइक की सीधी टक्कर में 12वीं के छात्र की मौत

Chaibasa News: युवक बाइक से चाईबासा जाने के लिए निकला था. इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
 
फाइल फोटो

Shambhu Kumar
Chaibasa News: चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पोटका के पास हाईवा और बाइक की सीधी टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी जयपाल पूर्ति के रूप में हुई. वह 12वीं कक्षा का छात्र था और चाईबासा के संत जेवियर इंटर कॉलेज, लुपुंगगुटू में पढ़ाई करता था. 

 

बताया जाता है कि जयपाल चक्रधरपुर के टिकरचापी में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. देर रात वह बाइक से चाईबासा जाने के लिए निकला था. इसी दौरान पोटका के पास सामने से आ रहे हाईवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:

सोमवार को मृतक के चचेरे भाई कुजरी मेलगाण्डी अपने एक मित्र के साथ अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि साथियों ने उसे रात में बाइक से चाईबासा जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना. सोमवार सुबह गांव से फोन आने पर उसकी मौत की जानकारी मिली.

 

सड़क पर खड़ा था क्षतिग्रस्त ट्रक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के पास एक ट्रक से ईंट उतारी जा रही थी. इसी दौरान दूसरे ट्रक ने ईंट लदे वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया, जबकि ईंट लदा वाहन वहां से चला गया. इसी दौरान हाईवा और जयपाल की बाइक की टक्कर हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही