Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय का चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी छत से गिरा, मौत

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के टीआरएल विभाग के छत से गिरने से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी धरमा मुंडा मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि धरमा मुंडा विश्ववद्यालय के जनजातीय एंव क्षेत्रीय भाषा विभाग के आवासीय परिसर में रहते थे. आज सुबह पेड की डालियों को काटने के लिए छत पर गये हुए थे. डालियों के काटने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वो छत से नीचे गिर गये. नीचे गिरते ही उनकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-murder-of-youth-by-jumping-from-stone-police-engaged-in-investigation/">रांची

: पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने जताया शोक 

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने धरमा मुंडा की मौत पर शोक जताया है. कुलपति अजीत सिन्हा ने कहा कि परिवार के साथ हमसब खड़े हैं. धरमा मुंडा सिर्फ टीआरएल के कर्मचारी नहीं थे, वो विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य थे. कुलपति ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. धरमा मुंडा का अंतिम संस्कार उनके गांव में किया जायेगा. शव को ले जाने की व्यवस्था कर दी गई है. इसे भी पढ़ें - आरजेडी">https://lagatar.in/rjd-supremo-lalu-prasad-yadav-went-to-singapore-for-treatment-suffering-from-kidney-problem/">आरजेडी

सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए गये सिंगापुर, किडनी की समस्या से जूझ रहे़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही