Search

 
 
 

मारवाड़ी कॉलेज में B.Sc. के चार कंप्यूटर आधारित पाठ्यक्रमों की कक्षाएं शुरू

Ranchi News : कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, विभाग के समन्वयक डॉ. संतोष रजवार, सहायक समन्वयक प्रो. शिवनंदन राम सहित विभाग के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए की.
 
ओरिएंटेशन मीटिंग

Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज में सत्र 2026-29 के सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिए बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग की कक्षाएं शुरू हो गई हैं. इस अवसर पर सोमवार को विभाग में इंडक्शन व ओरिएंटेशन मीटिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 350 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए.

 

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, विभाग के समन्वयक डॉ. संतोष रजवार, सहायक समन्वयक प्रो. शिवनंदन राम सहित विभाग के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए की.

 

प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी. उन्होंने छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से एनसीसी, एनएसएस सहित कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया. 

 

उन्होंने कहा, अनुशासन ही वह नींव है, जिस पर सफलता का भवन खड़ा होता है; जो विद्यार्थी अनुशासित रहकर आगे बढ़ता है, वही जीवन में सबसे ऊंची उड़ान भरता है.इसके बाद डॉ. अर्चना कुमारी ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. प्लेसमेंट असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने कॉलेज की प्लेसमेंट और करियर डेवलपमेंट से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया.

 

विभागीय समन्वयक डॉ. संतोष रजवार ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए SWOT सिद्धांत की जानकारी दी और इसके माध्यम से अपनी ताकत, कमजोरियों, अवसरों एवं चुनौतियों को पहचानने का मंत्र बताया.

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. शिवनंदन राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर डॉ. कुणाल गुप्ता, डॉ. राजू मांझी, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. अंजना कुमारी, प्रो. मीरा साहू, प्रो. पूजा कुमारी व अनुज कुमार ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही