Latehar News : जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना जोकिपोखर गांव के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े युवक को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक की पहचान सिरसी गांव निवासी राजमोहन किसान (पिता- सोमा किसान) के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए गुमला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. लोग उसका इलाज कराने के लिए गुमला अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत की खबर सुन कर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये.
आक्रोशित परिजन व ग्रामीणो ने सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे से रांची- महुआडांड़ पथ सड़क जाम किया. इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनों कतार लग गयी. नेतरहाट आने वाले सैलानियों के अलावा आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और जाम हटाने का आग्रह किया. लेकिन . ग्रामीण मृतक के आश्रित को मुआवजा व अन्य सहायता की मांग कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.

