Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भीषण गर्मी में भी कॉलेजों में चल रही कक्षाएं, विद्यार्थी परेशान

Ranchi :    झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब गर्मी की छुट्टियां मई की जगह 1 जून से मिलेगी. इसे लेकर राजभवन ने कुछ दिनों पहले सभी विश्वविद्यालयों को दिशा निर्देश जारी किये थे. मई की जगह जून में छुट्टी होने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. मई में पड़ रही भीषण गर्मी में छात्रों को कॉलेज जाने में परेशानी हो रही है. छात्रों का कहना है कि कड़ी धूप में उन्हें क्लास करने आना पड़ता है. उन्हें कॉलेज आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मार्निंग शिफ्ट वाले विद्यार्थियों को थोड़ी बहुत राहत है. लेकिन दूसरे शिफ्ट वाले विद्यार्थियों को कड़ी धूप में क्लास करने जाना पड़ता है. छात्रों का कहना है कि जून में मानसून शुरू हो जायेगा, तो उस समय इतनी गर्मी नहीं रहेगी.  अगर मई में ही गर्मी छुट्टी मिलती तो विद्यार्थियों को राहत होती. उन्हें इस तपती गर्मी में क्लास करने नहीं आना पड़ता. (पढ़ें,लातेहार">https://lagatar.in/latehar-allegations-of-atrocities-on-hindus-in-manipur-international-hindu-council-wrote-a-letter-to-the-president/">लातेहार

: मणिपुर में हिंदुओं पर अत्याचार करने का आरोप, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र )

जिन शहरों में विश्वविद्यालय हैं, वहां का तापमान

  1. रांची :  40 डिग्री सेल्सियस
  2. हजारीबाग : 43 डिग्री सेल्सियस
  3. धनबाद : 40 डिग्री सेल्सियस
  4. डालटनगंज : 43.1 डिग्री सेल्सियस
  5. जमशेदपूर : 41.1 डिग्री सेल्सियस
  6. चाईबासा : 40 डिग्री सेल्सियस
  7. दुमका : 41 डिग्री सेल्सियस

राजभवन ने छुट्टियों में कटौती की

पहले विश्वविद्यालय अपने स्तर से छुट्टियां तय करते थे. लेकिन इस बार राजभवन ने छुट्टियों के कैलेंडर में बदलाव किया है. इसको लेकर राज्यपाल के ओएसडी जे मुकुलेशन नारायण ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा, डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य समेत अन्य विवि अधिकारियों के साथ छुट्टी में समानता लाने को लेकर बैठक की थी.. जिसके बाद छुट्टियों में 50 प्रतिशत कटौती कर दी गयी. पहले गर्मी की छुट्टी लगभग एक माह की होती थी. लेकिन छुट्टियों के कैलेंडर में बदलाव के बाद अब केवल 20 दिनों की ही गर्मी छुट्टी मिलेगी. सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब 1 जून से 20 जून तक ही गर्मी छुट्टी होगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-children-showed-their-talent-on-the-last-day-of-summer-camp/">हजारीबाग

: समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही