Ranchi News : देश के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास CLAT 2027 के लिए आवेदन करने का मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है. प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी.
परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी. स्नातक स्तर की परीक्षा में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा. गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.
परीक्षा में अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स से सवाल पूछे जाएंगे.
इच्छुक विद्यार्थी 31 अक्टूबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जा सकते हैं.

