Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : कैप्टेंसी टास्क में गुल्लू-यंग के बीच हाथापाई, एविक्शन की मांग

Lagatar Desk :दरअसल यह झगड़ा कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुआ. टास्क के नियम के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को एक खास आकार के बोर्ड के अंदर फिट होना था, और जो बाहर रह जाता या खींच लिया जाता, वह गेम से आउट हो जाता. जब कंटेस्टेंट स्काउट ने गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचा, तो गेम से आउट होने पर गुल्लू भड़क गए.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शको का भरपूर मोरंजन कर रहा है. वहीं इसी बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान गुल्लू और यंग डीएसए के बीच फिजिकल फाइट देखने को मिली है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस गुल्लू को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं.

 

 

विवाद की वजह

दरअसल यह झगड़ा कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुआ. टास्क के नियम के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को एक खास आकार के बोर्ड के अंदर फिट होना था, और जो बाहर रह जाता या खींच लिया जाता, वह गेम से आउट हो जाता. जब कंटेस्टेंट स्काउट ने गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचा, तो गेम से आउट होने पर गुल्लू भड़क गए.

 

 

कमेंट और तीखी बहस

 

गुल्लू को बाहर होता देख यंग डीएसए ने उन पर ताना मारते हुए कहा, बैल बुद्धि को एकदम बढ़िया खींचा है. इस कमेंट पर गुल्लू का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई.

 

 

बहस के दौरान गुल्लू ने यंग पर तंज कसते हुए कहा, तेरे जैसे लोग कच्छे धोते हैं एक मारूंगा सारे बाल गिर जाएंगे. इस पर पलटवार करते हुए यंग डीएसए ने कहा, बाल पर मत जा, तुझ जैसों को सैलरी पर रखता हूं.बातचीत इतनी बढ़ गई कि गुल्लू ने अपना आपा खो दिया और वह यंग डीएसए की तरफ झपट पड़े. दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई.

 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक काफी नाराज हैं और शो के मेकर्स से गुल्लू को घर से बेघर करने की मांग कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि अगर इससे पहले शारीरिक हिंसा के लिए नकुल ढुल को शो से निकाला जा सकता है, तो गुल्लू के खिलाफ भी वही सख्त नियम लागू होने चाहिए

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही