Search

 
 
 

Hazaribagh News : कार की टक्कर से CCL कर्मी की मौत, विरोध में सड़क जाम, नौकरी और मुआवजे की मांग

Hazaribagh News : जानकारी के अनुसार, जरबा निवासी अशोक साव तापीन साउथ स्थित पानी टंकी में कार्यरत थे. वह बीती रात ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में अशोक साव की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार

Hazaribagh News :  जिले के चरही थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में सीसीएल कर्मी अशोक साव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए और तापीन साउथ CCL ट्रांसपोर्टिंग मार्ग जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

 

Uploaded Image

सीसीएल कर्मी की दुर्घटनाग्रस्त बाइक

 

जानकारी के अनुसार, जरबा निवासी अशोक साव तापीन साउथ स्थित पानी टंकी में कार्यरत थे. वह बीती रात ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में अशोक साव की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. 

 

इसे भी पढ़ें

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तापीन साउथ CCL ट्रांसपोर्टिंग मार्ग कर दिया और CCL प्रबंधन से प्रभावित परिवार को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की. उनका कहना है कि परिवार पर आए इस संकट के समय प्रबंधन को आगे आकर उचित सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही