ने पेपर लीक की अफवाह फैलाने वाले सैकड़ों यू ट्यूब लिंक को हटवाया, शिकायतें दर्ज करायी
स्वच्छता पर नाटक का मंचन
वहीं नोबेल व अमित की टीम ने स्वच्छता से संबंधित नाटक का मंचन किया. नाटक के जरिए यह बताने का प्रयास किया गया कि वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी लोगों की है. महाविद्यालय के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने पूरे सप्ताह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान चलाया. झील परिसर की सफाई अभियान की शुरूआत स्वर्ण जयंती कैफेटेरिया से शुरू की. इससे पहले एनएसएस कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर स्वच्छता से संबंधित विभिन्न श्लोगन के जरिए लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से शरीर स्वस्थ रहता है. हमें अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता, पालतू जानवरों की स्वच्छता, पर्यावरण की स्वच्छता, अपने आस-पास की स्वच्छता और कार्यस्थल की स्वच्छता आदि करनी चाहिए. स्वच्छता हमें मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ रखता है. इसलिए स्वच्छता के सार्वभौमिक विकास के लिए हमें सदैव प्रयासरत रहना चाहिए. मौके पर महाविद्यालय के एनएसएस समन्वयक एसएस मैती, पुष्पा कुमारी, गुलशन कुमार, जगेश्वर रजक सहित सभी व्याख्याता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पूजा">https://lagatar.in/hearing-on-pooja-singhals-discharge-petition-physically-present-in-ed-court/">पूजासिंघल की डिस्चार्ज याचिका पर हुई सुनवाई, ED कोर्ट में सशरीर हुईं हाजिर [wpse_comments_template]

Leave a Comment