Search

रांची में क्लोदिंग रेंटल आउटलेट 'वेलवेट वाइब्स' की शुरुआत, किराए पर मिलेंगे डिजाइनर कपड़े

Ranchi : राजधानी के कटहल मोड़ रोड स्थित नागा टावर के समीप क्लोदिंग रेंटल आउटलेट 'वेलवेट वाइब्स' की शुरुआत की गई है. इस आउटलेट को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर प्रीमियम और लेटेस्ट फैशन के कपड़े किराए पर उपलब्ध कराना है.
 
आउटलेट प्रबंधक के मुताबिक यह स्टार्टअप हर आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि अक्सर लोग हर फंक्शन में कुछ नया और अलग पहनना चाहते हैं, लेकिन महंगे डिजाइनर कपड़े हर बार खरीदना मुमकिन नहीं होता. इस रेंटल मॉडल के जरिए ग्राहक कम खर्च में अपनी पसंद और साइज के हिसाब से लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइनर कपड़े किराए पर ले सकेंगे, जिससे महंगे कपड़ों पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकेगा.

इस आउटलेट पर ग्राहकों के लिए वेडिंग कलेक्शन (शादी-ब्याह के जोड़े), पार्टी वियर ड्रेसेस, इंडो-वेस्टर्न, ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेसेस और आधुनिक वेस्टर्न आउटफिट्स का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है. स्टोर प्रबंधन के अनुसार, उद्घाटन के उपलक्ष्य में शुरुआती ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही