Bhagalpur: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों का एक साथ उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए डिग्री कॉलेजो का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, शोध, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है. सीएम ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया.
इसे भी पढ़ें:
सीएम ने ये बातें भागलपुर के गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में कही. उन्होंने कहा कि भागलपुर का वर्षों पुराना सपना विक्रमशिला विश्वविद्यालय जल्द साकार होगा. इसके लिए 220 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी गई है और अगले एक वर्ष के भीतर नए परिसर की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है.

उन्होंने यह भी घोषणा की है कि भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कंप्यूटर साइंस पर आधारित एक नया विश्वविद्यालय भी किया जाएगा. जिससे यह शहर राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.
सीएम ने बताया कि बिहार में 25 स्थानों पर नई टाउनशिप विकसित करने के लिए करीब 15 हजार एकड़ भूमि चिन्हित की गई है. उन्होंने निवेशकों से बिहार में उद्योग स्थापित की अपील की.
उन्होंने कहा कि सरकार भूमि, बिजली, पानी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
सीएम ने कहा कि विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. सरकार का लक्ष्य 30 नवंबर से पहले इस परियोजना को चालू करना है.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुंगेर से भागलपुर तक गंगा मरीन ड्राइव के निर्माण तथा कहलगांव से बटेश्वरधाम तक रोप-वे परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं भागलपुर को शिक्षा, उद्योग, पर्यटन और रोजगार का नया केन्द्र बनाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment