Search

 
 
 

सदन में सीएम ने की घोषणाः1932 खतियान आधारित होगी स्थानीय नीति

 
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को सदन में अपने पूर्व के स्टैंड से पलट गए. गत बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम पुरानी गलती नहीं दोहराएंगे. ऐसी कोई नीति नहीं बनाएंगे जो कोर्ट में जाकर लटक जाये. जैसे अब तक होता आया है. आप सभी जानते हैं कि झारखंड के अलग-अलग जिलों में अलग सर्वे हुए. इसलिए 1932 के खतियान पर स्थानीय नीति बनाना संभव नहीं है. हम एक ऐसी नीति बनाएंगे जिससे किसी भी वर्ग व समुदाय से कोई अहित न हो. इसे पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-jhalsa-executive-chairman-justice-aparesh-singh-took-cognizance-of-the-witch-bisahi-incident-directed-for-help/">रांची:

डायन बिसाही की घटना का झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश सिंह ने लिया संज्ञान, मदद का दिया निर्देश
मगर आज मुख्यमंत्री अपने पुराने स्टैंड से पूरी तरह पलट गए. उन्होंने विश्वास मत हासिल करने के लिए बुलाये गए सदन के सत्र में कहा कि हम बहुत जल्द 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लाएंगे. क्योंकि यही झारखंडी की असली पहचान है. इसके बाद तो भाजपा वाले लोग कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे. आज सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह घोषणा कर दी कि अब सरकार जल्द ही 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति और ओबीसी आरक्षण की ओर काम कर रही है. पुरानी सरकार ने ओबीसी का आरक्षण घटाने का काम किया था, हम इसे बढ़ाने का काम करेंगे. मुख्यमंत्री की इस घोषणा का सत्ता पक्ष ने मेज थपथपा कर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-05-september-hemant-sarkar-proved-majority-including-many-news-and-videos/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 सितंबर।।हेमंत सरकार ने साबित किया बहुमत।।CM ने BJP को ललकारा।।सदन में BJP का जोरदार हंगामा।।MP में चारा घोटाले की तरह घोटाला।।लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की PM।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही