Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन 31 जनवरी को ईडी के समक्ष दर्ज करा सकते हैं अपना बयान

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन 31 जनवरी को ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज करा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम 31 जनवरी को ईडी को सीएम आवास बुला सकते हैं या फिर खुद ईडी के ऑफिस में जाकर अपना बयान दर्ज करवा सकते हैं. हालांकि इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि 25 जनवरी को जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पूछताछ के लिए वक्त नहीं देने पर ईडी ने ई मेल के जरिए संदेश भेजा था. संदेश में ईडी ने सीएम से पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी का वक्त देने को कहा था. ईडी ने अपने संदेश में यह भी लिखा था कि अगर सीएम 29 या 31 जनवरी का वक्त नहीं देंगे, तो एजेंसी के अधिकारी स्वयं उनके पास जाकर पूछताछ करेंगे.

सीएम ने ईडी को अप्रत्यक्ष रूप से पूछताछ के लिए समय देने से कर दिया था इनकार 

गौरतलब है कि इससे पहले 25 जनवरी को सीएम ने ईडी को अप्रत्यक्ष रूप से पूछताछ के लिए समय देने से इनकार कर दिया था. हालांकि सीएम ने ईडी को भेजे गये पत्र में समय देने का उल्लेख नहीं किया था. कहा गया था कि वह उचित समय पर इसका जवाब दे देंगे. वहीं ईडी ने सीएम को 22 जनवरी को 9वां समन भेजकर 27 से 31 जनवरी के बीच ईडी की जांच टीम के सामने पेश होने के लिए कहा था. इससे पहले आठवें समन पर 20 जनवरी को ईडी के अधिकारियों ने मुख्‍यमंत्री आवास पर जाकर उनसे पूछताछ की थी. इस दौरान टीम ने उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी. ईडी के भेजे पिछले सात समन पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन यह कहते हुए गैर हाजिर रहे कि यह समन असंवैधानिक है और उनकी सरकार को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही