Search

गुमला में सीएम चंपाई बोले- ईस्ट इंडिया की तरह पूंजीपतियों की पार्टी है भाजपा

Gumla : राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह पूंजीपतियों की पार्टी है. पीएम नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों के लिए वोट मांग रहे हैं. गरीबों की उन्हें चिंता नहीं है. राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पीएम आवास योजना का पैसा मांगते रह गए, लेकिन मोदी ने पैसा नहीं दिया. गरीबों का घर बनाने के लिए हमने अबुआ आवास योजना देने का काम किया है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस नेता सुखदेव भगत के नामांकन में शामिल होने आए मुख्यमंत्री ने नगर भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि डबल इंजन के नाम पर नरेंद्र मोदी झूठ की गारंटी दे रहे हैं. गुजरात में घोटाला कर नीरव मोदी विदेश में बैठा है. यहां भ्रष्टाचार की बात कर रहा है. पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में तीन गुना वृद्धि हो गयी, महंगाई की बात करता है. हर चमकने वाली वस्तु सोना नहीं होता है. रोल गोल्ड को पहचानें. मोदी झारखंड को वनांचल कहता है, आदिवासी को वनवासी कहता है. बहरुपिए को पहचानिए. चंपाई ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन करने का आह्वान किया. इसके पूर्व गुलाम अहमद मीर ने विधानसभा वार सबकी हाजिरी लगाई और सभी विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करने की अपील की. मांडर विधानसभा से मात्र चार लोगों ने हाथ उठाए, मंच पर बंधु तिर्की, विधायक नेहा शिल्पी उपस्थित थी. मंचीय कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,विधायक भूषण तिर्की, जिग्गा सुसारन होरो, गीता श्री उरांव, रमा खलखो आदि शामिल थे. हवाई अड्डे पर सीएम चंपाई सोरेन का स्वागत विधायक भूषण तिर्की ने कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर किया. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp