Search

 
 
 

शिव बारात में पहुंचे सीएम चंपाई ने कहा, पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी सरकार

 
Ranchi: महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित "श्री शिव बारात" कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी. इस धार्मिक धरोहर को देश में अलग पहचान दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे. इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-coal-dump-echoed-with-the-sound-of-bullets-supporters-of-mla-dhullu-and-harendra-chauhan-clashed/">धनबाद

: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कोल डंप, विधायक ढुल्लू व हरेंद्र चौहान के समर्थक भिड़े 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही