Search

 
 
 

सीएम ने पारंपरिक विधान पूरा किया : 15 को दशकर्म व 16 को होगा संस्कार भोज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
 

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 15 अगस्त को संथाली रीति-रिवाज से दशकर्म का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा.

Uploaded Image

 

वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए स्थानीय पारंपरिक विधान पूरा किया. परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती दीपमनी सोरेन के साथ श्राद्ध कार्यक्रम से संबंधित सलाह-मशविरा भी हुआ.

 

संस्कार भोज में प्रदेश के अलावा देश के कई विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों के शामिल होने की संभावना है. संस्कार भोज के लिए प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. वाहनों की पार्किंग के लिए लुकैयाटांड से लेकर कई स्थलों को चिह्नित किया गया है. लुकैयाटांड में तीन हेलीपैड बनकर तैयार हैं, जबकि चौथा हेलीपैड पैतृक आवास के सामने बनाया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही