Search

 
 
 

सीएम ने विनोद पाण्डेय की माता के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को विधायक कल्पना सोरेन के साथ राज्य समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने श्री पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को विधायक कल्पना सोरेन के साथ राज्य समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने श्री पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया.

 

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 2025 को विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी का निधन हो गया था. वे अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही