Chatra News : जिले के टंडवा स्थित NTPC नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और हादसे से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
चतरा स्थित NTPC में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 18, 2026
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि चतरा स्थित एनटीपीसी में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत दुखद है, इस हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. बताया कि जिला प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. साथ ही हादसे से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.
मुख्यमंत्री ने मारांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

