- राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान गणेश की स्तुति करते हुए सभी के सुखी और खुशहाल जीवन की कामना की है.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं. उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश सभी के जीवन से परेशानियों और बाधाओं को दूर करें और सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद दें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्रेम और सद्भाव बना रहे और सभी लोगों के जीवन में खुशहाली आए, यही उनकी कामना है. उन्होंने पोस्ट के अंत में ॐ गं गणपतये नमः लिखते हुए गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया का जयकारा भी लगाया.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

