Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत ने चतरा को दी बड़ी सौगात, अफीम की खेती के खिलाफ भी आए एक्शन में, कहा- होगी कठोर कानूनी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi : चतरा समेत राज्य के कई जिलों में बड़े पैमाने पर हो रही अफीम की खेती और इस काम में लगे लोगों के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन अब एक्शन के मूड में हैं. उन्होंने अफीम की खेती को रोकने के लिए पहल करने और इस व्यापार पर लगे लोगो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात की है. सीएम शुक्रवार चतरा जिले के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने इटखोरी में नवनिर्मित ग्रिड सब स्टेशन व चतरा-लातेहार ट्रांसमिशन लाइन का शुभारंभ किया. कहा कि ग्रिड के बनने से अब चतरा और लातेहार जिले के हर घर अब रोशन होंगे. ये जिले नयी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर भी तेजी से बढ़ेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/CM-chatra11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- Jamtara">https://lagatar.in/jamtara-outrage-among-people-due-to-beating-of-shopkeeper-demand-for-removal-of-thana-incharge-four-hours-of-road-jam/">Jamtara

: दुकानदार की पिटाई से लोगों में आक्रोश, थाना प्रभारी को हटाने की मांग, चार घंटे सड़क जाम की

सोलर पावर प्लांट्स को बढ़ावा देने की भी अपील, कहा - आगे आयें, सरकार देगी सब्सिडी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने राज्यवासियों से सोलर पावर प्लांट्स को बढ़ावा देने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सोलर पावर प्लांट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे खेती की तरह बिजली की भी खेती करें. अपनी बंजर भूमि और घर की छत का इस्तेमाल सोलर पावर प्लांट लगाने में करें. इससे ना सिर्फ अपने लिए बिजली का उत्पादन कर सकेंगे, बल्कि सरप्लस बिजली को सरकार खरीदेगी. इससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा और आप राज्य के विकास में भागीदार बनेंगे. हेमंत ने कहा कि सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी. इसके लिए बहुत जल्द एक नई योजना लांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/panchayat-servant-in-hazaribagh-arrested-by-acb-on-charges-of-bribery/">हजारीबाग

में पंचायत सेवक को ACB ने घूसखोरी के आरोप में किया गिरफ्तार

अफीम की खेती रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि चतरा समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती होती है. इसे रोकने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं. अफीम की बजाय मेडिसिनल प्लांट्स आदि की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे लोगों की आमदनी में काफी इजाफा होगा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी लोग अफीम की खेती से जुड़े होंगे, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पिछड़े जिलों के विकास पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नजर चतरा, गढ़वा, लातेहार जैसे पिछड़े जिलों पर विशेष रूप से है. इसलिए ऐसे जिलों के लिए विशेष योजना भी बनाई जा रही है. इससे पहले गृह गढ़वा में भी सब स्टेशन का उद्घाटन हुआ था. चतरा शहर में बाईपास की मांग पर कहा कि इस दिशा में सरकार लगातार मंथन कर रही है. वैसे शहर, जहां बाईपास की जरूरत है, इसकी योजना स्वीकृत की जाएगी. चतरा शहर के लिए बाईपास की स्वीकृति दे दी गई है. इसकी नींव अगले साल जनवरी में रखी जाएगी. उन्होंने यहां एक डेहरी प्लांट स्थापित करने की भी बात कही.

189.70 करोड़ की लागत से बना है ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन

इटखोरी, चतरा में नवनिर्मित 220 /132/ 33 केवी ग्रिड की कुल क्षमता 400 मेगावाट है, जबकि 220 केवी चतरा- लातेहार ट्रांसमिशन लाइन की कुल लंबाई 108 किलोमीटर है. इस परियोजना की कुल लागत 189. 70 करोड़ रुपए है. इस ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से चतरा जिले के इटखोरी, मयूरहंड, सिमरिया, गिद्धौर, हंटरगंज, कान्हाचट्टी, कुन्दा, प्रतापपुर, डाढा आदि प्रखंडों और हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी. इसके अलावा सीएम ने चतरा दौरे में विभिन्न विभागों की 100 योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया. इन योजनाओं की कुल लागत राशि 467.28 करोड़ है. इनमें 275.45 करोड़ रुपए की 82 योजनाओं का उद्घाटन और 91.79 करोड़ रुपए की 18 योजनाओं की आधारशिला रखी गई. इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. इसके अलावा अफीम की खेती को रोकने की दिशा में चतरा जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए जा रहे अभियान के पोस्टर को भी लॉन्च किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही