Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर रजरप्पा के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. यहां पति-पत्नी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और माथा टेककर मां का आशीवार्द लिया.
इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिका से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली व उन्नति की भी कामना की. हेमंत सोरेन नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाया.
धार्मिक पुरोहितों ने परंपरा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई. इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.
देखें तस्वीरें....





Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment