Search

 
 
 

CM हेमंत औचक निरीक्षण पर पहुंचे खेलगांव के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज, जतायी नाराजगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शूटिंग रेंज परिसर की आधारभूत संरचनाओं के रख-रखाव, शूटिंग उपकरणों, खिलाड़ियों की सुरक्षा मानक, प्रदान की जा रही खेल सुविधाओं के अलावा   अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शूटिंग रेंज परिसर की आधारभूत संरचनाओं के रख-रखाव, शूटिंग उपकरणों, खिलाड़ियों की सुरक्षा मानक, प्रदान की जा रही खेल सुविधाओं के अलावा   अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज परिसर के रखरखाव की बदहाल स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्ति की. उन्होंने शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को दी जा रही प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और खिलाड़ियों के अभ्यास की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का बारिकी से देखा, साथ ही अधिकारियों से जानकारी ली.

 

Uploaded Image

टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का निरीक्षण करते सीएम


उस दौरान सीएम ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण कर शूटिंग परिसर की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई. मौके पर विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित रहे.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है. राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है. ऐसे में यहां के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है. 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाई जाए. ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जाए, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा का पूर्ण विकास कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकें.

 

Uploaded Image

 खिलाड़ियों से बात करते सीएम

 

उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के साथ-साथ युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी आधार है. राज्य सरकार खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शूटिंग रेंज के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किये जाएं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं. 


राज्य में खेलों के विकास के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी रणनीति के साथ कार्य किये जाएं, ताकि राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के अनुरूप यहां के शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण का माहौल तैयार हो. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां का संसाधन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के स्तर का है.  निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे. 

 

मुख्यमंत्री ने यहां के उपकरणों का आवश्यक सुधार करने और बेहतर रखरखाव का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान शूटिंग राइफल से निशान भी साधा. मुख्यमंत्री ने वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर शूटिंग संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की.  उन्होंने फायर इक्सटिंग्विशर और फायर हाइड्रेट के मॉक ड्रिल से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए समय-समय पर मॉक ड्रिल कराने, सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही