Search

 
 
 

CM हेमंत ने दिशोम गुरू को दी श्रद्धांजलि, JPSC आंदोलन पर बोले, हर पहलू पर है सरकार की नजर

छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है. छात्रों की मांगों और उनकी जिज्ञासाओं को ध्यान में रखकर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छात्रों को सरकार की मंशा पर भरोसा होगा.
 
  • कल्पना सोरेन बोलीं-हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं
  • झारखंड सरकार इस मामले का समाधान निकालने पर काम कर रही है.

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर अपने पिता दिशोम गुरु को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुरुजी उनके पिता और मार्गदर्शक थे. आज हर कोई उन्हें याद कर रहा है.

 

श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत कर JPSC मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है. पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है. सरकार राज्य के हित में काम कर रही है.

 

छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है. छात्रों की मांगों और उनकी जिज्ञासाओं को ध्यान में रखकर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छात्रों को सरकार की मंशा पर भरोसा होगा.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी स्तरों पर जांच और अन्य जरूरी गतिविधियां चल रही हैं. जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं. जहां भी किसी तरह की गड़बड़ी या गलती हुई होगी, उसकी गहराई से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने और सभी तथ्य सामने आने के बाद सरकार अपना फैसला सार्वजनिक करेगी.

 

वहीं गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर कहा कि ये केवल एक परिवार नहीं, बल्कि झारखंड के हर परिवार के लिए भावुक पल है.  JPSC पेपर लीक मामले में छात्रों के चल रहे विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. झारखंड सरकार इस मामले का समाधान निकालने पर काम कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही